शहर-गॉव

खेतो ने उगाए

‘फाम हाउस’ खनकदार !

हुई खणडहर-सी

हवेिलयों क्यो गॉव की

दुल्हो की बारात मे

बहेिलयॉ को देखते ही

कोठरी मे जा छिपी

सहेलिया क्यो गॉव की

नाग्फ्नियो को

नहला रहे तरन-ताल

पानी को तरसती

चमेलिया क्यो गॉव की

पंचतारा होटलों के

झूमते नशीले पाँव

पी गए रसीली

अठखेलियाँ क्यों गांव की!!