संता और बंता

1. 

संता (बंता से)- तुम कौन-कौन सी भाषाएं बोल और लिख सकते हो?

बंता (संता से)- मैं चार भाषाएं अच्छी तरह बोल और लिख सकता हूं।

संता- अच्छा कौन-कौन सी?

बंता- हिंदी, देवनागरी, हिंदुस्तानी और राष्ट्रभाषा।

2.

संता (बंता से)- यार आज पहली बार अलार्म घड़ी से मेरी आंख खुली।

बंता (संता से)- वह कैसे?

संता- मेरी बीवी ने उसे मेरे सिर पर फेंक मारा था।

3.

संता डाकू(बंता से)- ओह! या तो जान दो या रुपया जितना तुम्हारे पास है।

बंता (संता डाकू से)- नहीं जी, तुम मेरी जान ले लो, रुपया तो मैंने बुढ़ापे के लिए रख छोड़ा है।

4.

संता (बंता से)- तुम जानते ही हो कि मैं कितनी मेहनत करके नीचे से ऊपर आया हूं।

बंता (संता से)- क्यों नहीं, पहले तुम बूट पॉलिश किया करते थे और अब सिर पर तेल मालिश का काम करते हो।

5.

संता (बंता से)- यह दो हजार का चेक किसे भेज रहे हो?

बंता (संता से)- अपने छोटे भाई को।

संता- लेकिन चेक पर तुमने हस्ताक्षर तो किये ही नही।

बंता- मैं अपना नाम गुप्त रखना चाहता हूं।

आदमी का फिगर लड़की जैसा होता?

अजब सवाल
क्या होता अगर आदमी का फिगर लड़कियों जैसा होता ?
यह सवाल हमें भेजा है झुंझुनू, राजस्थान से अजय मिश्रा ने।
गजब जवाब
तो आदमी को आदमी से प्यार होता, औरतों से नहीं

बलिया से चितरंजन
फिर तो आदमी और औरत में फर्क करना मुश्किल हो जाता
सतारा से सचिन
अगर ऐसा होता तो पुरुष भी अपने लिए आरक्षण की मांग करते…
हैदराबाद से आसिफ